जमशेदपुर : दीनानाथ पांडेय ने विकास की जो नींव रखी, हमने उसे आगे बढ़ाया : रघुवर दास

Updated at : 15 Jan 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : दीनानाथ पांडेय ने विकास की जो नींव रखी, हमने उसे आगे बढ़ाया : रघुवर दास

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के बिरसानगर साधुडेरा दास पाड़ा स्थित आवास पहुंचे अौर शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की. तीन बार भाजपा से विधायक रहे दीनानाथ पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया था. मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया अौर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के बिरसानगर साधुडेरा दास पाड़ा स्थित आवास पहुंचे अौर शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की. तीन बार भाजपा से विधायक रहे दीनानाथ पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया था. मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया अौर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने बेटे से पूरी जानकारी ली तथा अमेरिका में पढ़ रहे पोते की पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा दिया.
इस दौरान पूर्व विधायक की बेटी आशा ने रोते हुए पूछा कि वे कल क्यों नहीं आये, सभी लोग इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को कैबिनेट की बैठक थी, जिसके कारण वे नहीं आ सके. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.
कर्म से ही व्यक्ति पहचान होती है
रघुवर. दीनानाथ पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए रघुवर दास ने कहा कि दुनिया उसे ही याद करती है, जिसने समाज अौर देश के लिए कुछ किया हो. कर्म से ही व्यक्ति की पहचान होती है. श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय उन्हीं महापुरुषों में से थे, जो राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे थे.
क्षेत्र को संवारने का जो काम उन्होंने किया, उसे उन्होंने आगे बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनानाथ पांडेय के निधन से व्यक्तिगत तौर पर उन्हें अौर पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है.
भरत सिंह दीना बाबा के परिजनों से मिले. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भरत सिंह पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के घर पहुंचे अौर परिजनों से भेंट की. उनके साथ राम उदय ठाकुर, अवनीश कुमार, मनोज सोनी, दशरथ शुक्ला, एसपी सिंह, फिरोज अालम, लाडी सिंह, सुजीत शुक्ला मौजूद थे.
मुख्यमंत्री के साथ बच्चों ने ली सेल्फी
जमशेदपुर. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पार्क अौर निर्माणाधीन राम मंदिर का जायजा लिया अौर मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा. सूर्य मंदिर पार्क में भ्रमण के दौरान बच्चों ने उनके साथ सेल्फी ली अौर तस्वीर खिंचवायी.
भ्रमण के दौरान पार्क परिसर में चिप्स-बिस्कुट के कुछ रैपर रास्ते में पड़ा देख मुख्यमंत्री ने बच्चों को उसे डस्टबीन में डालने को कहा. पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के आवास से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे अौर पार्क को देखा. पार्क का भ्रमण कर लौटते समय उनसे पुत्र ललित दास ने भी भेंट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola