छेड़खानी का विरोध किया तो दो युवकों को चाकू मारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो मून सिटी में बैडमिंटन खेल रही युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने सोसाइटी की कुछ युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में सोसाइटी निवासी युवक सूरज और सदाशिव को चोटें आयी हैं. घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छेड़खानी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो मून सिटी में बैडमिंटन खेल रही युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने सोसाइटी की कुछ युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में सोसाइटी निवासी युवक सूरज और सदाशिव को चोटें आयी हैं.
घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छेड़खानी करने पहुंचे दोनों युवकों की जम कर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि दोनों नशे की हालत में थे. इनका नाम मोहित और आनंद है. मोहित रिफ्यूजी कॉलोनी का रहनेवाला है.
आनंद बालीगुमा में रहता है. मून सिटी के युवकों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से मून सिटी के पास आये. सोसाइटी की लड़कियों को गंदी-गंदी बात कहने लगे. विरोध करने पर आनंद ने जेब से चाकू निकाला और हमला कर दिया. इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. मोहित ने अस्पताल में बताया कि वह अपने दोस्त बबलू से मिलने के लिए बालीगुमा गया था. बबलू जमीन का कारोबार करता है. पूर्व में वह पेंट दुकान में काम करता था लेकिन अब बबलू के साथ काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन