विपक्षी दल के नेता कर रहे साथ लड़ने का वादा
Updated at : 24 Nov 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर आस्था ट्वीन सिटी के बगल में अतिक्रमण हटाये जाने के बाद बस्ती में विपक्षी दलों के नेताओं की आवाजाही बढ़ गयी है. राजनीतिक दलों के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक बस्ती में पदयात्रा व जनजागृति को लेकर कैंप कर रहे हैं और लोगों के दर्द बांट रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस के नेता […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर आस्था ट्वीन सिटी के बगल में अतिक्रमण हटाये जाने के बाद बस्ती में विपक्षी दलों के नेताओं की आवाजाही बढ़ गयी है. राजनीतिक दलों के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक बस्ती में पदयात्रा व जनजागृति को लेकर कैंप कर रहे हैं और लोगों के दर्द बांट रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस के नेता आनंद बिहारी दूबे शुक्रवार की सुबह और शाम में बस्ती में पहुंचकर लोगों को एकजुट रहने और मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.
इसके अलावा आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए अर्जुन बस्ती, लालतांड, दीपा कॉलोनी, पहाड़ी बस्ती बस्ती अौर बारीडीह के लोगों से आंदाेलन में सहयोग करने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




