पुलिस ने घेरा, तो नदी में कूदकर भागा अपराधी आकाश, साथी धराया
Updated at : 28 Aug 2018 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : अपराधी आकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह सोमवार की रात साढ़े नौ बजे पुलिस की घेराबंदी देख खरकई नदी में कूदकर भाग गया. वहीं उसके साथी प्रिंस कुमार राय को पुलिस ने दबोच लिया. प्रिंस कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार का रहनेवाला है. पुलिस थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : अपराधी आकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह सोमवार की रात साढ़े नौ बजे पुलिस की घेराबंदी देख खरकई नदी में कूदकर भाग गया. वहीं उसके साथी प्रिंस कुमार राय को पुलिस ने दबोच लिया. प्रिंस कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार का रहनेवाला है. पुलिस थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा का शातिर अपराधी आकाश सिंह नदी किनारे किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. इसी सूचना पर दो बाइक से कदमा थाना पुलिस खरकई नदी पहुंची और उसकी तलाश करने लगी. सर्च के दौरान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास उसका पुलिस से आमना-सामना हो गया. पुलिस को देखते ही उसने नदी में छलांग लगा दी. जबकि उसका दोस्त प्रिंस दौड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. समाचार लिखे जाने तक आकाश को पकड़ने के लिए पुलिस नदी के आसपास जांच कर रही थी.
भाटिया बस्ती में चाकूबाजी का मुख्य आरोपी है आकाश
आकाश बीते दिनों भाटिया बस्ती में हुई चाकूबाजी का मुख्य आरोपी है. इस मामले में पुलिस उसे कई दिनों से तलाश रही थी. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूर्व में भी कई जगहों पर छापेमारी हुई थी.
नदी के किनारे आपरािधक घटना को अंजाम देने की योजना में था आकाश
सूचना मिलने के बाद दो बाइक से पहुंची थी पुलिस की टीम
आकाश के भागने के बाद नदी के आस-पास पुलिस ने तेज की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




