पत्नी को मारपीट कर दोमुहानी पुल से धकेला

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कपाली ओपी अंतर्गत कामरगोड़ा निवासी बेबी महतो को उसके पति राजेश महतो ने मारपीट कर सोमवार की रात दोमुहानी पुल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वहां से फरार हो गया. पीसीआर वैन की पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल लेकर आयी. महिला का पैर टूट गया है. पुलिस […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कपाली ओपी अंतर्गत कामरगोड़ा निवासी बेबी महतो को उसके पति राजेश महतो ने मारपीट कर सोमवार की रात दोमुहानी पुल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वहां से फरार हो गया. पीसीआर वैन की पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल लेकर आयी. महिला का पैर टूट गया है. पुलिस ने पति राजेश महतो को गिरफ्तार लिया है.
मायके छोड़ने के लिए घर से पुल तक ले आया. घायल बेबी महतो ने बताया कि दो वर्ष पूर्व राजेश से उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन के बाद से पति से झगड़ा होता रहता था. रविवार को मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था. सोमवार को दोपहर में बेबी के साथ उसकी सास का भी झगड़ा हो गया. शाम में पति जब काम से घर लौटा तो सास ने झगड़ा के बारे में राजेश को पूरी जानकारी दी. रात दस बजे के करीब राजेश ने पत्नी बेबी को कहा कि तुम्हारा यहां सबके साथ विवाद हो रहा है.
इसलिए चलो तुम्हें मायके छोड़ देते हैं. राजेश बाइक पर बेबी को लेकर मायके की ओर जाने लगा. थोड़ी देर बाद उसने अपनी बाइक दोमुहानी की ओर मोड़ दी. जब बेबी ने बाइक मोड़ने का कारण पूछा, तो उसने दोमुहानी ब्रिज पर लाकर बाइक रोक दी. वहां बेबी के साथ मारपीट की और ब्रिज से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. बाद ने पुलिस उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola