भाई-दोस्त के बदले परीक्षा देने पहुंचे तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2018 5:56 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा के जैप-6 में आइआरबी की बहाली में भाई व दोस्त के बदले शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होने आये तीन युवकों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान तीनों का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ और शक होने पर तीनों को 11 जुलाई की सुबह दस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा के जैप-6 में आइआरबी की बहाली में भाई व दोस्त के बदले शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होने आये तीन युवकों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान तीनों का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुआ और शक होने पर तीनों को 11 जुलाई की सुबह दस बजे पकड़कर सिदगोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में जहानाबाद के बिचली मोहल्ला निवासी मो आसिफ आलम, गोड्डा निवासी फैजू कुमार, जहानाबाद के गौरक्षिणी निवासी संजीव कुमार शामिल हैं. आइआरबी-2 चाईबासा कैंप के दारोगा संतोष कुमार राय के बयान पर उक्त तीनों के साथ-साथ मुकेश कुमार (गोड्डा) तथा गौतम कुमार (जहानाबाद) के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है. गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया गया है जबकि मुकेश व गौतम फरार हैं. दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. दो दिन पूर्व भी शारीरिक जांच में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आये गोड्डा के सतीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
गौतम के बदले आसिफ मुकेश के बदले फैजू
पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार आसिफ ने बताया है कि वह अपने दोस्त गौतम कुमार के बदले शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होने आया था. गौतम कुमार दो माह पूर्व आइआरबी की बहाली के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुआ था. गौतम कुमार का बॉयोमीट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट लिया गया था. 11 जुलाई को शारीरिक जांच परीक्षा में आसिफ का फिंगर प्रिंट गौतम के फिंगर प्रिंट से मैच नहीं हुआ. इसी तरह गोड्डा निवासी मुकेश कुमार की जगह पर उसका छोटा भाई फैजू कुमार शारीरिक जांच परीक्षा में आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










