जमशेदपुर : आइआरबी भर्ती दौड़ में छह अभ्यर्थी बेहोश, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : आइआरबी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ में बुधवार को छह अभ्यर्थी बेहोश हो गये. सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान अभ्यर्थी राजकुमार साव (बोकारो निवासी) की मौत हो गयी. चार अभ्यर्थियों का इलाज एमजीएम में और एक अभ्यर्थी का इलाज टीएमएच में चल रहा है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आइआरबी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ में बुधवार को छह अभ्यर्थी बेहोश हो गये. सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यहां इलाज के दौरान अभ्यर्थी राजकुमार साव (बोकारो निवासी) की मौत हो गयी. चार अभ्यर्थियों का इलाज एमजीएम में और एक अभ्यर्थी का इलाज टीएमएच में चल रहा है. इलाजरत अभ्यर्थियों में सत्यजीत निराला, मिथुन सिंह (छपरा), चंदन मुंडा (रांची), राहुल उपाध्याय, सूर्यकांत हैं.
सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी प्रभात कुमार जैप-6 पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर राजकुमार के शव का पंचनामा कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी.
दो जुलाई से चल रही परीक्षा: सिदगोड़ा स्थित जैप-6 परिसर में दो जुलाई से आइआरबी-2 की शारीरिक परीक्षा चल रही है. बुधवार को दौड़ के दौरान राजकुमार के साथ चार-पांच अभ्यार्थी बेहोश होकर गिर गये. दो को उल्टी होने लगी.
जैप-6 के जवानों ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने राजकुमार साव की स्थिति गंभीर बतायी और ऑक्सीजन लगाया. उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इलाज के दौरान ही राजकुमार की मौत हो गयी.
लू लगने और दम फूलने से हुई मौत : डॉक्टर
एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभ्यार्थी के बेहोश होने का कारण लू लगना और दम फूलना है. कभी-कभी दम ज्यादा फूलने और लू लगने से मौत भी हो जाती है. मौसम ज्यादा गर्म होने के कारण ऐसा होता है. मंगलवार को भी दम फूलने से दो अभ्यर्थी बेहोश हो गये थे, जिन्हें एमजीएम में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन