....जब सीएम रघुवर दास ने कहा, 2018 में नक्सलमुक्त हो जायेगा झारखंड

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जमशेदपुर में कहा कि 2018 में पूरा झारखंड नक्सलमुक्त हो जायेगा. उन्होंने कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की तारीफ की और कहा, ‘सारंडा से लेकर पलामू तक जो भी दो तीन संगठन हैं, उसको झारखंड से भगाकर ही दम लेंगे और पुलिस भी इसके लिए कमर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जमशेदपुर में कहा कि 2018 में पूरा झारखंड नक्सलमुक्त हो जायेगा. उन्होंने कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की तारीफ की और कहा, ‘सारंडा से लेकर पलामू तक जो भी दो तीन संगठन हैं, उसको झारखंड से भगाकर ही दम लेंगे और पुलिस भी इसके लिए कमर कस चुकी है. राज्य सरकार तथा झारखंड पुलिस का लक्ष्य है 2018 में उग्रवादमुक्त झारखंड बनाना.’

मुख्यमंत्री ने गुमला के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाने के लिए केंद्रीय पुलिस बल के जवान तथा राज्य पुलिस बल के जवान पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगे हुए हैं. परिणाम स्वरुप पुलिस के जवानों को लगातार कामयाबी मिल रही है’ इस अवसर पर श्री दास ने बताया कि देश के 44 उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में से राज्य के 3 जिले उग्रवाद से मुक्त कराये जा चुके हैं.

नक्सली खेल रहे हैं माइंड गेम : बहदा गांव के जंगल क्षेत्र में 18 अप्रैल की रात लगभग 20 की संख्या में संदिग्ध नक्सलियों के होने की सूचना पर सीआरपीएफ 197 बटालियन ने गांव में सर्च अभियान चलाया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीस की संख्या में नक्सली बोरोई गांव की ओर भाग रहे हैं, जिसमें सात महिलाएं भी हैं. इस सूचना पर फोर्स ने सर्च अभियान चलाया. मगर सफलता नहीं मिली. पुलिस का मानना है कि एक स्थान से ध्यान ध्यान हटाने के लिए नक्सली इस प्रक्रिया को अपना रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस से चारों तरफ से घिर जाने के कारण नक्सली अब माइंड गेम का सहारा ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola