भूषण स्टील पर एनसीएलटी ने फैसला सुरक्षित रखा
जमशेदपुर : सिक्यूर्ड क्रेडिटर्स की कमेटी द्वारा भूषण स्टील की टाटा स्टील को बिक्री करने को चुनौती देने वाली याचिका पर एनसीएलटी द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमएम कुमार की अगुवाइ वाली एनसीएलटी की प्रधान पीठ ने इस मामले की सुनवाई की. भूषण स्टील की लोन देने वाले की […]
जमशेदपुर : सिक्यूर्ड क्रेडिटर्स की कमेटी द्वारा भूषण स्टील की टाटा स्टील को बिक्री करने को चुनौती देने वाली याचिका पर एनसीएलटी द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमएम कुमार की अगुवाइ वाली एनसीएलटी की प्रधान पीठ ने इस मामले की सुनवाई की. भूषण स्टील की लोन देने वाले की समिति ने टाटा स्टील की 35,200 करोड़ रुपये की पेशकश और साथ में 12.27 फीसदी इक्विटी की पेशकश को मंजूर कर लिया है.
हालांकि, भूषण स्टील के कुछ कर्मचारियों ने इस फैसले को एनसीएलटी के समक्ष चुनौती देते हुए कहा कि दिवाला एवं लोन देने वाले अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 29 (ए) के तहत टाटा स्टील बोली लगाने की पात्र नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










