सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

दारू थाना क्षेत्र के सरस्वती हाई स्कूल के समीप हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

दारू. दारू थाना क्षेत्र के सरस्वती हाई स्कूल के समीप हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक युवक दिलीप कुमार( 24 साल, पिता कार्तिक साव दारू) थाना क्षेत्र के पेटो के रहने वाला था. जबकि घायल युवक विवेक कुमार (पिता दिनेश महतो) टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग गांव का रहने वाला है. लोगों ने बताया कि विवेक किसी को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए सरस्वती हाई स्कूल आया हुआ था. वह स्कूल के समीप सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर बैठा था. इसी दौरान पेटो की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों युवक घायल हो गये. दिलीप को गर्दन में चोट लगी और विवेक का पैर टूट गया. मैट्रिक बोर्ड का निरीक्षण कर रहे बीडीओ हारून रसीद को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे. वहां तैनात पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया. विवेक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मौत की खबर मिलते ही पेटो गॉव और घर में मातम छा गया है. घर वालों का रो रो का बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola