7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 07 Feb 2026 10:58 PM
इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन व मोबाइल जब्त
बरकट्ठा. बरकट्ठा थाना पुलिस ने कपका गांव से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस ने छह फरवरी को कार्रवाई की. एसपी द्वारा गठित टीम में हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया, सअनि उपेंद्र कुमार सिन्हा एवं जवान शामिल थे. कपका गांव स्थित अहरवा तालाब के समीप पुलिस को आता देख एक युवक अपनी स्कूटी छोड़कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया गया. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 77500 रुपये बतायी जा रही है. पकड़े गये युवक की पहचान ग्राम कपका बरकट्ठा निवासी छोटी कुमार (22 वर्ष, पिता पाचु महतो) के रूप में हुई. उसने इचाक से ब्राउन शुगर खरीदकर ग्राम कपका, बरकट्ठा व आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने की बात पुलिस से कही. पुलिस ने उसकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. इस बाबत बरकट्ठा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी छोटी कुमार को मेडिकल जांच के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










