विष्णुगढ़ में धूमधाम से मना पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस, पुलिस रही मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

विष्णुगढ़ में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण रहा आयोजन।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद-उल-मिलाद-उन-नबी पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के माहौल में मनाया गया. पर्व को लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल रहा. लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, भाईचारे व शांति का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड के चेड़रा, नवादा, बनासो, गाल्होबार, इस्लामपुर, बरांय समेत विभिन्न गांवों में अकीदतमंदों ने पूरे जोश और एहतराम के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया. नवादा से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर साहब के संदेशों को याद करते हुए आपसी भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का संकल्प लिया.

प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा ने कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती मिल-जुलकर खुशियां बांटने में है. ऐसे अवसर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं.

जिला पार्षद शेख तैयब ने कहा कि धार्मिक अवसर समाज के आपसी भाईचारे और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का काम करते हैं. हमें पैगंबर साहब के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए.

अब्बास अंसारी ने बताया कि नवादा से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही सतर्क

ईद-उल-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे.

पुलिस की मुस्तैदी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-मिलाद-उन-नबी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola