शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

वाहन धक्के से बाइक सवार गिरे, पीछे से दूसरे वाहन ने कुचल डाला

विज्ञापन

दुखद. वाहन धक्के से बाइक सवार गिरे, पीछे से दूसरे वाहन ने कुचल डाला

आपके शहर में

विज्ञापन

: घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया

बरकट्ठा. बरकट्ठा-बगोदर मार्ग के पांतीतीरी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय मनीष कुमार (पिता लखन प्रसाद मंडल) और 35 वर्षीय पप्पू कुमार (पिता नारायण प्रसाद मंडल) के रूप में की गयी. दोनों टाटीझरिया प्रखंड के ग्राम कोल्हू के रहने वाले थे. घटना गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे की है. बताया गया कि दोनों युवक बुलेट (जेएच 02 बीपी-8612) से बरकट्ठा सलैया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच पांतीतीरी के पास आगे जा रहे वाहन से टकराते हुए अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर गये. पीछे से आ रहे एक वाहन ने दो युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मामले की सूचना मिलते ही गोरहर थाना पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. मृतक पप्पू कुमार टाटीझरिया प्रखंड की डुमर पंचायत में बीएफटी के पद पर कार्यरत था, जबकि मृतक मनीष घर का इकलौता चिराग था. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे. घटना के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola