क्यूएस इंडिया समिट में शामिल हुए दो शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

गोवा में आयोजित थी

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने गाेवा में आयोजित क्यूएस इंडिया समिट में भाग लिया. यह समिट एक से चार फरवरी तक गोवा के ताज सीडाडेडी में आयोजित थी. इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद् शामिल हुए. कुलपति प्रो चंद्रभूषण की पहल पर विभावि ने पहली बार इस समिट में हिस्सा लिया. विभावि की ओर से वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार और आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ गंगानंद सिंह शामिल हुए. सम्मेलन में उच्च शिक्षा की गुणवता, वैश्विक राजनीति के मानदंड, अनुसंधान नवाचार और छात्र केंद्रित शिक्षा प्रणाली पर चर्चा हुई. दोनों शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व शोध उपलब्धियों को रखा.

स्कूल में इंटर हाउस क्विज का आयोजन

चौपारण. सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में सोमवार को जूनियर वर्ग के छात्रों के बीच इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में गांधी, टैगोर, सुभाष एवं जेपी हाउस के छात्रों ने भाग लिया. जेपी हाउस के छात्रों ने 136 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्राचार्या रीना पांडेय ने कहा इस तरह के आयोजन में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है. प्रतियोगिता में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया. आयोजन में अमृता मैसी, प्रशांत कुमार मिश्रा, अजित कुमार पांडेय, शंकर सिंह, लता कुमारी, प्रमिला कुमारी, फरहद जहान, आशीष कुमार पांडेय, अमित कुमार, आशुतोष कुमार का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola