त्रिवेणी सैनिक कंपनी ने कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए बनाया विशेष प्रवेश द्वार

Updated at : 10 Apr 2020 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
त्रिवेणी सैनिक कंपनी ने कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए बनाया विशेष प्रवेश द्वार

कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान हजारीबाग जिले के बड़कागांव में संचालित त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना कार्यालय और संपूर्ण खनन क्षेत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के तौर तरीकों के बारे हर रोज जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

बड़कागांव : कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान हजारीबाग जिले के बड़कागांव में संचालित त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना कार्यालय और संपूर्ण खनन क्षेत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के तौर तरीकों के बारे हर रोज जानकारी दी जा रही है. साथ ही कार्यालय में प्रवेश से पूर्व सभी की जांच की जा रही है और उन्हें सैनिटाइज भी किया जा रहा है.

Also Read: पीएम केयर फंड के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर की 52 लाख से ज्यादा की ठगी, दो गिरफ्तार

काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है. सभी चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं. प्रतिदिन स्प्रेयर मशीन की सहायता से पूरे आवासीय परिसर, हॉस्पिटल, मेस और कार्यालय को भी सैनेटाइज किया जा रहा है. खनन क्षेत्र में कंपनी ने विशेष प्रवेश द्वार बनावाया है. जिसमें प्रवेश करते ही स्वचालित मशीन द्वारा स्प्रे होता है और व्यक्ति पूरी तरह सैनेटाइज हो जाता है.

मानव संसाधन विभाग द्वारा लिखित में यह आदेश निकाला है कि जो भी कर्मचारी किसी कारण से बाहर गये हुए थे उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. परियोजना क्षेत्र के कर्मचारियों को भी दो माह तक कहीं बाहर आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है. कंपनी अपने सीएसआर के माध्यम से बड़कागांव के ग्राम ढेंगा स्थित आईटीआई एनटीपीसी भवन, डाड़ी कला पंचायत व होरम के कस्तूरबा विद्यालय में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है.

हजारीबाग के आयोग्यम अस्पताल को विशेष मांग पर कंपनी द्वारा पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) उपलब्ध कराये गये हैं. कंपनी में परियोजना प्रमुख ए. सुब्रमण्यन द्वारा लोगों से अपील की गयी है कि सभी आपदा की इस घड़ी में घर पर रहें एवं सरकारी निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola