टेंपो पलटने से महिला समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

रांची-पटना मार्ग पर हादसा

विज्ञापन

इचाक. रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ पेट्रोल पंप के पास टेंपो पलटने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों मे ललिता देवी, चालक विकास कुमार (कटकमदाग) एवं अभिषेक कुमार (कुटुमसुकरी, इचाक) शामिल हैं. घटना गुरुवार की सुबह करीब सात बजे की है. बताया जा रहा है कि विकास कुमार एवं अभिषेक कुमार अपने टेंपो से कटकमदाग से इचाक बाजार शादी का सामान खरीदने जा रहे थे. डिस्ट्रिक बोर्ड हजारीबाग में बोंगा गांव की ललिता देवी भी घर आने के लिए टेंपो में बैठ गयी. तेज गति के कारण बरियठ के पास असंतुलित होकर टेंपो पलट गया. घटना की सूचना पाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप मेहता घटनास्थल पर पहुंचे. इसकी सूचना इचाक थाना को दी. घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजवाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद ललिता देवी एवं विकास कुमार को छुट्टी दे दी गयी, जबकि अभिषेक कुमार का इलाज चल रहा है. घायलों के पास के रुपये एवं कागजात उनके परिजन को दे दिया गया है.

अलग-अलग घटना में चार घायल

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में चार लोग घायल हो गये. चार मार्च की शाम व रात को हुई सड़क दुघर्टना में ग्राम बसरामो निवासी धीरज यादव (35 वर्ष, पिता मिथुन यादव) गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं मारपीट की घटना में ग्राम बसरिया निवासी मणिलाल प्रसाद (45 वर्ष, पिता गोपाल महतो), ग्राम कोनहराखुर्द निवासी सुरेंद्र यादव (42 वर्ष), बासुदेव यादव (65 वर्ष) घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने धीरज यादव एवं बासुदेव यादव को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola