बरकट्ठा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा सह रायशुमारी बैठक विधायक अमित यादव के आवासीय कार्यालय बरकट्ठा में हुई.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा सह रायशुमारी बैठक विधायक अमित यादव के आवासीय कार्यालय बरकट्ठा में हुई. अध्यक्षता बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक व संचालन बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने किया. बैठक में पिछले पांच वर्षों के दौरान पार्टी के प्रति विधायक के योगदान की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विधायक अमित यादव को भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. आप कार्यकर्ता ही नेतृत्व को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द भाजपा में शामिल होकर घर वापसी करेंगे. बैठक में सांसद प्रतिनिधि रघुवर प्रसाद, केदार साव, समन ठाकुर, देवेन्द्र पांडेय, अर्जुन नायक, रीतलाल प्रसाद, अनिल आजाद, रामचंद्र चंद्रवंशी, परमेश्वर साव, सुरेंद्र पासवान, छोटेलाल मेहता, पंसस प्रीति गुप्ता, बीरेंद्र शर्मा, बीरेंद्र मेहता, सुरेंद्र साव, बिंदु सोनी, रीतलाल प्रसाद, विजय यादव, जीवन यादव, शिवशंकर यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन