कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

28 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या में रामलीला, भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा

विज्ञापन

चौपारण. बिगहा स्थित पांच मंदिरों के संगम स्थल हनुमंत मंदिर प्रांगण में सातवें हनुमंत वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सनातन धर्म के पौराणिक केंद्र गढ़ पर ध्वजारोहण कर की गयी. ध्वजारोहण में निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज, विधायक मनोज कुमार यादव, डॉ चक्रपाणि जी महाराज सहित कई साधु-संत शामिल हुए. उसके बाद यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकली. इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं. जिन्हें यज्ञ मंडप से माथे पर कलश देकर विधायक मनोज यादव ने विदा किया. काशी से पधारे यज्ञाचार्य दीपक द्विवेदी के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. हनुमंत सेवा संस्थान के सदस्यों ने साधु-संतों एवं विधायक मनोज कुमार यादव का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हनुमंत सेवा संस्थान के सदस्यों की निष्ठा और समर्पण अनुकरणीय है. महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज ने कहा कि हनुमंत सेवा संस्थान इस क्षेत्र में सनातन धर्म के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है. मौके पर राजदेव यादव, मुकुंद साहू, आशीष सिंह, रिशु बरनवाल, रंजीत चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, जिप सदस्य राकेश रंजन, राकेश पांडेय, मुखिया जानकी यादव, गंदौरी दांगी, पिंकी देवी, वीरेंद्र राणा सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, मनीष सिंहा, प्रकाश साहू, विजय साहू, प्रेम चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, विकास यादव, मोहन यादव, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola