पेड़ से टकरायी बाइक, किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी बाइक, किशोर की मौत

दो घायलों का चल रहा है इलाज

विज्ञापन

चुरचू. चुरचू थाना क्षेत्र के चुरचू जाने वाली मुख्य सड़क पर कुसुमडीह मोड़ में गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के पेलावल रोमी निवासी मो आसिफ (14 वर्ष, पिता मो युनूस) की मौत हो गयी जबकि पेलावल रोमी के ही बिट्टू अंसारी व साहिल अंसारी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार उक्त तीनों मोटरसाइकिल (जेएच02बीक्यू-5435) से चुरचू घूमने जा रहे थे. इसी दौरान कुसुमडीह मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल एक पेड़ में जा टकरायी. जिसमें मो आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही चुरचू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तीनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मो आसिफ ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. जबकि दो अन्य घायल अस्पताल में इलाजरत हैं.

फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया

दारू. दारू थाना पुलिस ने फरार आरोपी शीलाडीह निवासी मो तस्लीम मियां के घर पर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया. थाना प्रभारी मो इकबाल ने बताया कि न्यायालय से आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाने का निर्देश जारी किया गया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए गाजे-बाजे के साथ आरोपी के घर पर गवाहों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola