श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा 16 को

Updated:
विज्ञापन
श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा 16 को

अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में 16 फरवरी सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा का आयोजन होगा

विज्ञापन

हजारीबाग. अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में 16 फरवरी सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा का आयोजन होगा. यह निशान यात्रा श्री रानी सती जी मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए निकाली जायेगी. फाल्गुन माह की पावन बेला में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. भक्त हाथों में रंग-बिरंगे निशान श्याम बाबा के जयकारों के साथ नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करेंगे. यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र होगी. अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण एवं युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का अनुपम संगम साबित होगा.

जंगल में आग लगने से भारी नुकसान

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गुंजरा जंगल में आग लगने से पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है. रविवार की दोपहर एक बजे के करीब जीटी रोड़ के किनारे स्थित गुंजरा जंगल में अचानक आग लग गयी. जंगल में नीचे गिरे सूखे पत्ते के कारण आग इतनी तेजी से फैली की पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया. आगजनी के कारण सैकड़ों पेड़ पौधा और पशु-पक्षी को नुकसान पहुंचा है. आग लगने की सूचना तत्काल झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को दिया. बावजूद समाचार भेजें जाने तक वन विभाग का कोई व्यक्ति घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था. बताया जा रहा है कि जीटी रोड़ के किनारे वन क्षेत्र में होटल ढाबा खोल कर रखा गया है. जिसके कारण ही यह घटना का होना बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola