बड़कागांव में खेल और स्वास्थ्य का संगम, युवाओं को फुटबॉल तो बालिकाओं को मिले सैनिटरी पैड
बड़कागांव में खेल और स्वास्थ्य का संगम
दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन ने बड़कागांव के कोयलंग गांव में सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस पहल के तहत, युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने हेतु फुटबॉल और महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के साथ सैनिटरी पैड वितरित किए गए.
बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट
आपके शहर में
बड़कागांव: तलसवार पंचायत के कोयलंग गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन की ओर से सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान युवाओं को फुटबॉल और महिलाओं एवं बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए.
कार्यक्रम में संस्था की सचिव देवंती देवी ने युवाओं को फुटबॉल प्रदान किया. वहीं महिलाओं और बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड का वितरण किया गया. संस्था की ओर से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया.
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
संस्था की अध्यक्ष सुचिता कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने युवाओं से खेलकूद के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान अनीता कुमारी ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किया. गीत के माध्यम से लोगों को सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया.
मौके पर संध्या कुमारी, रेखा देवी, कौशल्या देवी, प्रियंका कुमारी, समृद्धि कुमारी, ललिता देवी, पूनम कुमारी, मंजू देवी, रूपेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. समाजसेवी आनंद प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप महतो, गणेश महतो, कमल तुरी और प्रवीण कुमार महतो समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए