ePaper

डाक पार्सल गाड़ी में लूटकांड व चोरी के दो मामले का खुलासा

Updated at : 04 Jan 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
डाक पार्सल गाड़ी में लूटकांड व चोरी के दो मामले का खुलासा

चार गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

विज्ञापन

चार गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद : पुलिया के नीचे छिपा कर रखा चोरी का सामान बरामद : चोरी के रुपये से आइफोन और स्मार्ट वॉच खरीद लिया चौपारण. पार्सल गाड़ी में लूटपाट सहित चोरी के दो मामलों का खुलासा पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर कर लिया है. पुलिस पार्सल गाड़ी लूट में संलिप्त नाबालिग बालक एवं सुधीर कुमार (पिता युगल यादव) को पकड़ा है. दोनों वृंदा चौपारण के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने उक्त दोनों की निशानदेही पर एक पुलिया के नीचे छिपा कर रखे गये चोरी का सामान बरामद किया है. लूटकांड को अंजाम देने में प्रयोग में लायी गयी दो बाइक को जब्त किया है. ज्ञात हो एक जनवरी की रात तिलैया से पार्सल लेकर चतरा जा रहे उक्त वाहन में पांच युवकों ने वृंदा के सुनसान स्थल पर लूटपाट की थी. चालक के आवेदन पर दो जनवरी को चौपारण थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. घटना के बाद डीएसपी अजीत कुमार के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया मोबाइल लोकेशन के माध्यम से उक्त कांड में शामिल गिरफ्तार अभियुक्त तक पुलिस पहुंच सकी. इधर, चौपारण चट्टी में वाटिका बर्तन दुकान में गत दिनों चाेरी हो गयी थी. इस मामले का भी पुलिस ने उद्भेदन किया है .थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता जगरनाथ राम ग्राम बेंदुवारा) एवं 22 वर्षीय कारू कुमार भुईयां (पिता स्व द्वारिका भुईयां, ताजपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विक्रम कुमार पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका हैं. दोनों ने पुलिस के सामने घटना में शामिल रहने की बात स्वीकार की है. विक्रम ने बताया उसने चोरी के पैसे से आइफोन और स्मार्ट वॉच खरीदा है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola