हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र निवासी सामंतो साव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन

दारू: हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के जोनहिया निवासी सामंतो साव की मौत रांची में इलाज के दौरान रविवार को हो गयी. सामंतो साव दारू जिप सदस्य गीता देवी के भैंसूर और झुमरा के व्यवसायी राहुल कुमार के पिता थे. परिजनों ने बताया कि विगत दो जुलाई को जोनहिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये थे. उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी.

विज्ञापन

उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. रांची के मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन होने के बाद रविवार को उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से झुमरा क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola