एनडीपीएस एक्ट के प्राथिमिकी अभियुक्त को जेल

Published by : VIKASH NATH Updated At : 30 Jan 2026 11:31 PM

विज्ञापन

अंजन गांव निवासी अनिल मुंडा उर्फ अनिल नाग को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

चौपारण. अंजन गांव निवासी अनिल मुंडा उर्फ अनिल नाग को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अनिल मुंडा एनडीपीएस एक्ट के नामजद अभियुक्त है. उसके ऊपर अंजन क्षेत्र में अफीम की खेती करने का आरोप है. कांग्रेस नेता ने डीआइजी व एसपी को ज्ञापन सौंपा हजारीबाग. दारु थाना क्षेत्र के बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को हजारीबाग के उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की. ज्ञापन में मुन्ना सिंह ने कहा कि बिट्टू कुमार की मृत्यु की परिस्थितियां संदेहास्पद हैं और यह घटना अत्यंत गंभीर प्रकृति की है. उन्होंने आग्रह किया कि मामले की हर पहलू से जांच कर सच्चाई सामने लायी जाये, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. मुन्ना सिंह ने यह भी कहा कि जांच के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त है कि प्रशासन संवेदनशीलता के साथ मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेगा. शिक्षा निकेतन उवि कोर्रा में दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी हजारीबाग. शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा में दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गयी. विद्यालय के निर्देशक मधुप मनोहर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. परीक्षा संबंधी कई टिप्स दिये. नौंवीं वर्ग के विद्यार्थियों ने 10वीं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले एवं वर्ग दशम के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष किरण मनोहर समेत जयंत लकड़ा, शाहिना परवीन, फरहाना खातून, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, निधि मनोहर, मुस्कान प्रवीण, संजय यादव, रंजीत सोनी, समेत सभी शिक्षक विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाये एवं परीक्षा में शानदार रिजल्ट के लिए गुरुमंत्र दिये.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola