शहादत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को गांधी स्मारक स्थल, कुम्हारटोली परिसर में जागृति सोशियो इकॉनोमिक एम्पावरमेंट सर्विसेज के तत्वावधान में जिला लोक समिति एवं जिला सर्वोदय मंडल की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

हजारीबाग. महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को गांधी स्मारक स्थल, कुम्हारटोली परिसर में जागृति सोशियो इकॉनोमिक एम्पावरमेंट सर्विसेज के तत्वावधान में जिला लोक समिति एवं जिला सर्वोदय मंडल की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता जेपी आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूपचंद जैन ने की. स्वरूपचंद जैन ने कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अमर विचार हैं. लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश ने गांधी जी के ग्यारह व्रतों पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम आधारित जीवन दर्शन को आज के समय में प्रासंगिक बताया. उन्होंने समाज में बढ़ती अशांति के समाधान के लिए गांधी मार्ग अपनाने की आवश्यकता बतायी. शराबबंदी और नशाबंदी पर जोर दिया. बटेश्वर मेहता ने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा करते हुए गिरिजा सतीश को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया. स्वीट होम मॉडल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आशीष सिन्हा ने नई पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डाला. कौशल गणेश आजाद ने बिहार में शराबबंदी का उदाहरण प्रस्तुत किया. गोष्ठी में कई महिलाओं ने नशे से प्रभावित परिवारों की पीड़ा साझा की. प्रतिबंध की मांग की. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 100 महिलाओं की सहभागिता रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola