सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पिपचो के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक अमित कुमार पिता कारू राम विष्णुगढ़ के हेथली मुरगांव का रहने वाला था.
विज्ञापन
दारू.
पिपचो के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक अमित कुमार पिता कारू राम विष्णुगढ़ के हेथली मुरगांव का रहने वाला था. वह बाइक जेएच02बीडी-0431 से हजारीबाग की ओर से विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था. इसी बीच बाइक एक कार से टकरा कर बीच सड़क पर गिर गयी. पीछे से आ रही बस ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. दारू थाना के एसआई श्रवण पासवान दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में ले लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन