रन फॉर सेफ्टी में दौड़े अधिकारी-कर्मी

Updated:
विज्ञापन

लोगों को दिया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में एक जनवरी से शुरू राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना का समापन 31 जनवरी को होगा. समापन कार्य राज्य स्तर पर एक जगह राजधानी रांची में विभागीय स्तर पर किया जायेगा. इधर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना पर जागरूकता अभियान जारी है. गुरुवार को रन फॉर सेफ्टी में जिले के आला अधिकारी शामिल हुए. सुबह 8.15 बजे डीटीओ कार्यालय से मैराथन दौड़ की शुरुआत हुई. दौड़ में शामिल अधिकारियों एवं कर्मियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया. वहीं, 28 जनवरी को डीटीओ कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें डीटीओ बैद्यनाथ कामती सहित सभी कर्मचारियों ने रक्तदान किया. डीटीओ ने कहा कि रक्तदान शिविर से सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता पहुंची है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान पर पूरे महीने जागरूकता अभियान चलाया गया. घूम-घूम कर यातायात नियमों के पालन की जानकारी लोगों तक पहुंचायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola