मुखिया संघ का धरना तीसरे दिन जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मुखिया का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा.
विज्ञापन
इचाक.
मुखिया का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता धरना स्थल पहुंचे. मुखिया संघ के आंदोलन की जानकारी उपायुक्त को दी. यदि उपायुक्त पहल नहीं की तो आगे आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिलाया. जिप सदस्य रेणु देवी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में अधिकारी द्वारा मुखिया का अधिकार का हनन करना अनुचित है. कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार ने कहा बीडीओ-सीओ अपनी आचरण और कार्यशैली में सुधार नहीं करते हैं तो ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर इनकी शिकायत की जायेगी. आंदोलन की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र प्रसाद मेहता ने की. मंच संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया. धरना में 19 पंचायत के मुखिया चोहन मेहता, मोदी मेहता, उमेश प्रसाद, निशु कुमारी, मीना देवी, संगीता देवी, काजल देवी, अशोक राम, सिकंदर कुमार राम, मंजू देवी, सीता देवी, सिकंदर राम, किरण देवी, सुनीता देवी, नंदकिशोर मेहता, बीना मेहता, किरण मेहता, संगीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, चंदन मेहता, राकेश कुमार, कुशलचंद मेहता, विजय राम समेत अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन