नशे के सौदागरों पर नजर, बरही में SDPO ने बाइक रैली निकाल लोगों से मांगा सहयोग

Updated:
विज्ञापन

बरही में नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता मार्च

बरही में नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया. इस रैली के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

बरही: नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को बरही में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने किया. पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रैली के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोटरसाइकिल रैली बरही चौक से शुरू होकर गया रोड, रसोइया धमना, हजारीबाग रोड, बाराटांड़, धनबाद रोड और पटना रोड होते हुए वापस बरही चौक पहुंची. इस दौरान एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने गली-मोहल्लों में युवाओं को ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया.

नशे से दूर रहने की अपील

एसडीपीओ ने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है. बिना जनसहयोग के नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना संभव नहीं है.

उन्होंने लोगों से ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी.

बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

रैली के दौरान श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बरही चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. बच्चों ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के साथ-साथ इसके आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को भी प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया.

मोटरसाइकिल रैली में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, महिला थाना प्रभारी राधा रागिनी, गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन, एसआइ राजबल्लभ यादव, सुमित साव, मुखिया सिकंदर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर यादव, दीपक गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, मो. सागिर, मो. तौकीर रजा, कार्तिक पासवान, रिजवान अली, संजय कुमार, अमित राणा, अमित सिंह, पिंटू ठाकुर, सचिन यादव, नीरज कुमार, गणेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola