हजारीबाग: बरही अनुमंडलीय अस्पताल में मनमानी पर विधायक का एक्शन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी और वसूली पर जतायी नाराजगी
बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने में हो रही देरी और अवैध वसूली की शिकायतों पर विधायक अमित कुमार यादव ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को लंबित रिपोर्टें जल्द जारी करने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
बरकट्ठा: बरही अनुमंडलीय अस्पताल में शवों के पोस्टमार्टम और रिपोर्ट जारी करने के नाम पर कथित अवैध वसूली तथा प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतों को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने नाराजगी जतायी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली.
आपके शहर में
विधायक ने अस्पताल प्रभारी सह उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी के समक्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो रही देरी और कथित तौर पर पैसे मांगने से जुड़ी शिकायतों को रखा. उन्होंने बताया कि हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और गरीब परिवारों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए करीब दो महीने तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. रिपोर्ट जारी करने के नाम पर अवैध राशि मांगने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.
लंबित रिपोर्ट जल्द जारी करने का निर्देश
विधायक अमित कुमार यादव ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जल्द से जल्द जारी किया जाये. उन्होंने कहा कि किसी गरीब और जरूरतमंद परिवार को रिपोर्ट के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए.
उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रकाश ज्ञानी को लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी. विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिलना जरूरी है. किसी भी तरह की अवैध वसूली या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए