नगर आयुक्त से मिले विधायक

Updated:
विज्ञापन

जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों की व्यवस्था, जलजमाव, स्वच्छता और डेली मार्केट के विकास समेत कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. विधायक ने फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका को सुरक्षित रखते हुए उनके लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था करने पर जोर दिया, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो. दुकानदारों को परेशानी नहीं हो. उन्होंने डेली मार्केट में आम लोगों की सुविधा के लिए शौचालय को निःशुल्क करने की आवश्यकता बतायी. बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव को गंभीर समस्या बताते हुए विधायक ने इसका स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. कुद रेलवे स्टेशन के समीप मेलाटांड़ में कचरा की समस्या पर रोक लगाने और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने की बात कही. कालीबाड़ी स्थित भवन को जल्द खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर देने को कहा. विधायक ने फुटपाथ दुकानदारों से भी मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. हर संभव समाधान का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola