आराभुसाई जंगल में मिनी शराब फैक्ट्री ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतल, कार्क व पैकिंग का सामान बरामद

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग की कटकमदाग पुलिस ने 31 जनवरी की देर शाम आराभुसाई जंगल में नकली शराब बनानेवाली एक मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, खाली बोतल, विभिन्न कंपनी का लेबल, कार्क एवं पैकिंग का सामान बरामद किया है. इसमें इम्पीरियल ब्लू, आइकोनिक व्हाइट, मैकडॉवल ब्रांड की शराब एवं कई बड़ी कंपनियों की लेबल लगी खाली बाेतल शामिल है. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि आराभुसाई जंगल में नकली विदेशी शराब बनाये जाने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर छापामारी टीम गठित की गयी. इंस्पेक्टर शाहिद रज्जा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जनवरी की शाम आराभुसाई जंगल स्थित मिनी फैक्ट्री में छापामारी की. पुलिस को देखकर वहां काम कर रहे कर्मी जंगल की ओर भाग गये. जंगल और अंधेरे के कारण पुलिस कारोबारियों को पकड़ने में असफल रही. शराब फैक्ट्री एक झोपड़ी में संचालित हो रही थी. झोपड़ी की तलाशी के क्रम में काफी मात्रा में नकली विदेशी शराब के साथ खाली बोतल, कार्क, लेबल और प्लास्टिक के कई बोरे जब्त हुए हैं. एसपी ने बताया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त व संचालकों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. छापामारी दल में कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता, सअनि लक्ष्मण सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola