नमन विद्या में मेधावी छात्रों का सम्मान, वीबीयू कुलपति ने बांटे पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय नमन विद्या में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय नमन विद्या में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्र भूषण शर्मा ने प्रेप से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों को खेल, नाटक,संगीत व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया.समारोह का संचालन कक्षा नौ की छात्रा सोनाक्षी सेन व अथर्व चौहान ने किया. इंटरहाउस प्रतियोगिता में पृथ्वी हाउस ने 7110 अंक प्राप्त कर हाउस ऑफ द ईयर 2024-25 का खिताब जीता. वहीं कक्षा छह की आराध्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया. कक्षा चार के निर्वाण जैन द्वितीय तथा कक्षा नौ की कोमल कुमारी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं. विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द क्लास के रूप में भी पुरस्कृत किया गया.कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा निहित होती है. अपनी रुचि के अनुरूप परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए बच्चों को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया. समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola