बंदुआ विद्यालय से एमडीएम का चावल व पंजी चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

इचाक. इचाक थाना क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय बंदुआ में चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में शिक्षिका कविता कुमारी ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंची, तो देखा कि दो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. उसमें लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम में रखा हुआ एमडीएम का ढाई क्विंटल चावल गायब था. वहीं एमडीएम पंजी, चावल उठाव पंजी, शिक्षक उपस्थिति पंजी, एफएलएन पंजी, शिशु गणना पंजी, छात्र उपस्थिति समेत कई पंजी भी गायब थी.

39 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

केरेडारी. एनटीपीसी केरेडारी के तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत टीबी के 39 मरीजों के बीच पोषण किट वितरण किया गया. प्रत्येक पोषण किट में तीन किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम उरद दाल, 0.5 किलोग्राम सोया चंक्स, एक लीटर सरसों का तेल तथा एक किलोग्राम गुड़ शामिल है. सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गयी, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिल सके. इस कार्यक्रम में संस्कृति महिला क्लब का सराहनीय सहयोग मिला. यह पहल एनएमएल केडीसीएमपी ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola