ePaper

मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

Updated at : 03 Feb 2026 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले भर में मंगलवार से झारखंड एकेडमिक की वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही. प्रथम पाली में 69 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई. यहां 4343 में 4319 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए. 24 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. मैट्रिक में पहले दिन आइआइटी एंड अदर वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. दूसरी पाली में 49 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई. इसमें 3331 में 3303 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, परीक्षा से 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. इंटरमीडिएट में भी वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. डीइओ प्रवीण रंजन व डीएसइ आकाश कुमार ने चरही मासी मार्शल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

चौपारण : चार केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

चौपारण. मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा चार केंद्रों पर शुरू हुई. एसडीओ जोहन टुडू, डीएसपी अजीत कुमार बिमल एवं इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद ने केबीएसएस प्लस टू उवि चौपारण एवं प्लस टू दनुआ स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. वहीं अमोली अपूर्वा उवि मानगढ़ व मवि चौपारण का निरीक्षण बीडीओ नितेश भास्कर व बीइइओ राकेश कुमार सिंह ने किया. केबीएसएस प्लस टू उवि के केंद्राधीक्षक कालीचरण राम ने बताया कि पहले दिन परीक्षा में कुल 149 परीक्षार्थियों में से 148 उपस्थित हुए. दनुआ के केंद्राधीक्षक रतन वर्मा ने बताया मैट्रिक परीक्षा में 81 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 14 परीक्षार्थी शामिल हुए. आदर्श मवि के केंद्राधीक्षक मनोज कुमार रवि ने बताया कि इंटरमीडिएट में 191 में 190 और मैट्रिक में 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. मानगढ़ के केंद्राधीक्षक प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया पहले दिन इंटरमीडिएट के 213 परीक्षार्थियों में से 210 उपस्थित हुए. तीन अनुपस्थित रहे. मैट्रिक परीक्षा में 102 में से 101 परीक्षार्थी उपस्थित हुए.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola