प्रदूषण की समस्या दूर करें फैक्टरी प्रबंधन : जेपी पटेल

Updated:
विज्ञापन

रियाडा/जियाडा औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में फैक्ट्रियों से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिरोध सभा

विज्ञापन

बरही. प्रखंड के ग्राम कोनरा में रियाडा/जियाडा औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में फैक्ट्रियों से हो रहे प्रदूषण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को औद्योगिक परिसर में प्रतिरोध सभा आयोजित की. पूर्व मंत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल ने कहा कि कोनरा की जमीन पर लगे कारखाने जानलेवा बन गये हैं और केवल प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं. फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से बरही के लोग त्रस्त हैं और उन्हें सांस की समस्याएं होने लगी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक भी विस्थापित या स्थानीय व्यक्ति को कारखानों में नौकरी नहीं दी जा रही, केवल बाहर के मजदूर काम कर रहे हैं. विरोध करने पर ग्रामीणों को प्रताड़ित किया जाता है और पुलिस प्रशासन से मिलकर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने फैक्ट्रियों के प्रबंधन को प्रदूषण की समस्या दूर करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया. वहीं अरुण साहू ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चेताया कि फैक्ट्री संचालकों से मिली भगत कर जनहित की उपेक्षा नहीं करें. प्रतिरोध सभा में प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, पूनम यादव, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष गुलाबी यादव, बीरबल साहू, मंडल अध्यक्ष बबलू साहू, बिशुनधारी महतो, पंसस मो यूसुफ, मो सागिर, कोनरा पंचायत अध्यक्ष रिजवान अंसारी, मो सफाइल, तौकीर रज़ा, मो दानिश, मो तबरेज, प्रदीप गुप्ता, जेनुहक, अध्यक्ष मो गुलजार, शोएब अख्तर सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola