विनोबा भावे विश्वविद्यालय में मल्लखंब का प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 8:37 PM

विज्ञापन

मल्लखंब जैसे खेल से आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है

विज्ञापन

: मल्लखंब जैसे खेल से आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है हज़ारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक कार्यक्रम के अंतर्गत मल्लखंब कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसमें पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे, आकाश सिंह एवं साक्षी संदेश मांजरेकर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने की. मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह थे. विशिष्ट अतिथि बीएसएफ हजारीबाग के सेकेंड इन कमांड सुरेंद्र मलिक थे. मुख्य अतिथि प्रो राम कुमार सिंह ने कहा कि मल्लखंब जैसा खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देता हैं. कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि विश्वविद्यालय में मल्लखंब जैसे कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है. यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक प्रयास है. 50 से अधिक देशों में दे चुके हैं प्रशिक्षण : पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे, जिन्हें मल्लखंब के पितामह के रूप में जाना जाता है ने इस प्राचीन भारतीय खेल को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने 50 से अधिक देशों में पांच हजार से अधिक लोगों को मल्लखंब का प्रशिक्षण दिया है. श्री देशपांडे ने कहा मल्लखंब न केवल शारीरिक शक्ति एवं लचीलापन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता एवं संतुलन को भी प्रोत्साहित करता है. इसका नियमित अभ्यास युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है. नोडल अधिकारी डॉ उमेंद्र सिंह ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मल्लखंब जैसे पारंपरिक खेलों का पुनरुत्थान हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ युवाओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. कार्यक्रम का संचालन पुष्कर कुमार पुष्प एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास कुमार ने किया. कार्यक्रम में विवि के पदाधिकारी , शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola