पीएम श्री प्लस टू उवि चौबे में चहारदीवारी का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय को हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जायेगी : विधायक

विज्ञापन

चलकुशा. प्रखंड के चौबे स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय की चहारदीवारी का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया कुमार अंशु, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, एसएमडीएसी अध्यक्ष संतोष चौधरी, प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र गोर ने संयुक्त रूप किया. मौके पर भू-दाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संचालन दुर्गा यादव ने किया. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी बनने से विद्यार्थियों को सुरक्षा मिलेगी. विद्यालय को हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. शिक्षक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को कमजोर न होने दें. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, रामजी चौधरी, गौरी शंकर ठाकुर, नागेश्वर चौधरी, मिसिर चौधरी, बदरी चौधरी, नारायण चौधरी, भागीरथ ठाकुर, नकुल चौधरी, गिरधारी राणा, हरखु ठाकुर, गोपाल ठाकुर, किशुन चौधरी, सुबोध चौधरी, महबूब आलम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

नाबालिग को लेकर युवक फरार, थाना में आवेदन

चौपारण. ग्राम पंचायत बेला से एक नाबालिग को गांव का युवक लेकर फरार हो गया. इस संबंध में नाबालिग की मां ने शनिवार की देर शाम थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी नाबालिग है. जिसे शादी का प्रलोभन देकर अजय भुइयां (20 वर्ष) बहलाकर फरार हो गया है. नाबालिग अहले सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, जब देर रात तक नहीं लौटी, उसकी खोजबीन शुरू की गयी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि अजय भुइयां भी घर से फरार है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी का मोबाइल सुबह से ऑफ बता रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola