जमीन बेचे नहीं, बल्कि उसे बचायें : जयराम

Updated:
विज्ञापन

सरवाहा गांव में आंदोलनकारी स्व. प्रधुम्न महतो की 13वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी.

विज्ञापन

सरवाहा गांव में आंदोलनकारी स्व. प्रधुम्न महतो की मनायी पुण्यतिथि

चुरचू.

सरवाहा गांव में आंदोलनकारी स्व. प्रधुम्न महतो की 13वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी. मुख्य अतिथि झारखंडी लोकतांत्रिक खतियान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और अभिषेक कुमार महतो थे. जयराम महतो ने सरवाहा गांव में कहा कि स्व प्रधुम्न महतो गांव के एक मानिंद व्यक्ति थे. कहा कि आज के समय में हम सभी को अपनी जमीन को बचाना है. जमीन बचेगी तो कई पीढ़ी तक हमारे बाल बच्चे अनाज का उत्पादन कर जीविकोपार्जन कर सकते हैं. अभिषेक महतो ने कहा कि स्व प्रधुम्न महतो ईमानदार व्यक्ति थे. माल्यार्पण करनेवालों में केंद्रीय सचिव संजय महतो, जिलाध्यक्ष सरयू साव, उपाध्यक्ष दशरथ महतो, इंदिरा पंचायत के उपमुखिया विनोद कुमार, रवि महतो, प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर महतो, दिनेश महतो, विनोद कुमार, दिवाकर महतो, अनिल सिंह, साइमन, सफीक अंसारी, शेखर सिंह, कुलदीप कुमार महतो, सकलदीप महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

आज बड़कागांव में जयराम महतो :

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में जेबीकेएसएस का कार्यकर्ता मिलन समारोह आठ सितंबर को होगा. मुख्य अतिथि जेएलकेएम पार्टी के प्रमुख जयराम महतो होंगे. शनिवार को बालेश्वर कुमार अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया. साथ ही करम महोत्सव होगा. कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय सदस्य बालेश्वर कुमार, विकास कुमार महतो, राकेश मेहता, जानिसार आलम, राज किशोर चौधरी, अशोक महतो, राजेंद्र महतो और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola