महिला मजदूर को अगवा कर छेड़खानी, दो गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Jan 2026 11:02 PM
मजदूरी कर घर लौट रही थी, रास्ते में बाइक लेकर खड़े थे बदमाश
पदमा. बरही से मजदूरी कर घर लौट रही महिला को अगवा कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला पदमा ओपी क्षेत्र का है. पीड़ित महिला के अनुसार वह 27 जनवरी की शाम सात बजे बरही से मजदूरी कर घर लौट रही थी. इसी दौरान कंडादाग की ओर जाने वाली सड़क पर अड़ार गांव के बबलू यादव उर्फ देवनारायण यादव (पिता सुरेश यादव) एवं वीरेंद्र गोस्वामी (पिता नारायण गोस्वामी) बाइक के साथ खड़े थे. दोनों ने उसे जबरन पकड़ लिया और झाड़ियों की ओर ले गये. दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी. महिला के अनुसार किसी तरह शोर मचाते हुए उनके चंगुल से भाग निकली और घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन पदमा थाना पहुंचे व आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी. इधर, पदमा पुलिस तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर थाना ले आयी. पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मारपीट व आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
कटकमसांडी. मारपीट व आर्म्स एक्ट के आरोपी दानिश खान (34 वर्ष, पिता जसीमउद्दीन), ग्राम बादाम, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को कटकमदाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि आरोपी तीन वर्षों से फरार था. उसे बड़कागांव से गिरफ्तार किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










