अग्निवीर की लिखित परीक्षा में पांच युवा सफल

Updated:
विज्ञापन

पांच युवकों ने अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

युवाओं की निःशुल्क पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण की भी है व्यवस्था

बड़कागांव.

पांच युवकों ने अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है. सफल अभ्यर्थियों में संजय राज, राजू यादव, भानु प्रताप, राजदीप कुमार और सुशांत शर्मा शामिल है. भर्ती परीक्षा के लिए प्रखंड के कुल नौ छात्र शामिल थे. इन युवाओं को भर्ती के लिए गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना की ओर से नि:शुल्क तैयारी करायी गयी थी. पहले बैच में पांच युवाओं ने सफलता पायी. इन युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग व शारीरिक तैयारी अदाणी फाउंडेशन ने करायी थी. तैयारी में युवाओं को गणित, तर्कबुद्धि, हिंदी और सामान्य ज्ञान पढ़ाया जा रहा है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाओं में मॉक अभ्यास के लिए टेस्ट लिए जाते हैं. इसके अलावा इन्हें ट्रैक शूट, टी शर्ट और जूते भी उपलब्ध कराया गया. शारीरिक प्रशिक्षक के दौरान इनके पोषण का भी ख्याल रखा जा रहा है.

कैंप में 160 युवाओं ने भाग लिया :

अग्निवीर की परीक्षा के अलावा फरवरी में शार्ट सर्विस कमीशन, एसएससी जीडी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 11 छात्र शामिल हुए. पिछले दिनों बड़कागांव हाई स्कूल मैदान में अभ्यर्थियों के चयन के लिए कैंप का आयोजन किया गया था, जहां हरली, गाली, बलोदर, सुकुल खपिया, साढ़, शिवाडीह, ढेंगा और महुगाई कला के 160 युवाओं ने भाग लिया था. अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार नि:शुल्क मेडिकल कैंप और नेत्र जांच शिविर लगाया जा रहा है. इन शिविरों में ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola