अन्नदा चौक के पास 2.47 लाख रुपये से भरे बैग की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के अन्नदा चौक के समीप बुधवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2.47 लाख रुपये की छिनतई कर ली.
विज्ञापन
हजारीबाग.
शहर के अन्नदा चौक के समीप बुधवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2.47 लाख रुपये की छिनतई कर ली. भुक्तभोगी पेलावल के मो रिजवान पिता अब्दुल गफ्फार ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सदर पुलिस ने भुक्तभोगी को लेकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालने में जुट गयी. भुक्तभोगी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. मो रिजवान बैंक ऑफ इंडिया से 2.47 लाख रुपये निकासी कर बाइक से पेलावल जा रहा था. इसी क्रम में अन्नदा चौक-कचहरी मार्ग स्थित दुकान से सामान खरीदने के लिये रूका. इसी क्रम में एक बाइक सवार हेलमेट पहने दो अपराधी आये और मो रिजवान से बैग छीन कर फरार हो गये. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं. इस संबंध में भुक्तभोगी ने सदर थाना में आवेदन दिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन