अक्षय पात्र की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
उपायुक्त ने औचक निरीक्षण कर संसाधन व सुविधाओं का जायजा लिया
हजारीबाग. डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन का औचक निरीक्षण उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को किया. इस दौरान उन्होंने संस्थान में चलायी जा रही रसोई, उपलब्ध संसाधन और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. उपायुक्त ने बॉयलर इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र पूरा करने, लंबित स्टीम कनेक्शन को अविलंब चालू करने और वेजिटेबल कोल्ड रूम से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में किसी प्रकार की तकनीकी व संरचनात्मक कमी स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बोरवेल कनेक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सरफेस वाटर रिचार्ज प्लान को लागू करने तथा तालाब खुदाई से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा. पानी गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए वाटर टेस्टिंग किट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मैनपावर की कमी पर चर्चा कर उपायुक्त ने मानव संसाधन उपलब्ध कराने, वेजिटेबल वेस्ट निपटाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाने, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और परिसर की स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया. कहा कि सुरक्षा को लेकर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, भवन निगम के अभियंता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए