ज्वाइंट खाते से 1.12 लाख की अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन

भुक्तभोगी दंपती ने एसपी से लगायी गुहार

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बंजिया गांव निवासी जागेश्वर भुइयां व उनकी पत्नी जीरा देवी के ज्वाइंट एकाउंट से एक लाख 12 हजार नौ सौ रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है. इसे लेकर भुक्तभोगी दंपती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में दंपती ने कहा है कि उनका ज्वाइंट खाता एसबीआइ, कटकमसांडी में है. जिसका खाता संख्या- 33899836730 है. उनके दोनों बेटे दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं अौर कमाई का पैसा इसी खाता में भेजते रहे हैं. दंपती के अनुसार जब वह पैसा निकालने एसबीआइ, कटकमसांडी शाखा पहुंचे, तो बैलेंस कम दिखाया. तब बैंक मैनेजर से इसकी जानकारी ली. जांचोपरांत उन्होंने बताया कि उक्त खाता कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बलिया गांव की एक महिला के आधार से लिंक किया गया है. पैसा उसी के आधार से निकासी की गयी है. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आवेदन उनके पास नहीं आया है. न ही किसी ने सूचना दी है. आवेदन आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola