अफीम की खेती की, तो खैर नहीं: पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 8:02 PM
अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
चौपारण. नशीले पदार्थों की खेती को रोकने एवं ग्रामीणों को वैकल्पिक रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. क्षेत्र में अफीम की खेती पर लगाम लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बनियावाटांड़, सिलोदर, केंदुआही सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने को कहा. साथ ही इसकी खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने कहा अफीम जैसी नशीली फसलें समाज और परिवार दोनों के लिए घातक हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वे नशीले पदार्थों की खेती छोड़ कर वैकल्पिक रोजगार और खेती के तरीकों को अपनायें. उन्होंने ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और बागवानी की जानकारी दी. कहा कि कोई व्यक्ति अफीम की खेती करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि ग्रामीणों को स्वावलंबन की ओर प्रेरित भी करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










