हजारीबाग: डुमरौन के युवाओं को खेल मैदान का इंतजार, JMM नेता ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से लगायी गुहार
खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार शर्मा ने हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरौन में खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा है. यह मांग स्थानीय युवाओं को खेल के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है.
इचाक से राम शरण की रिपोर्ट
आपके शहर में
हजारीबाग: हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरौन में खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार शर्मा ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मंत्री से डुमरौन में युवाओं के लिए बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की.
सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इचाक प्रखंड के युवा खेल के प्रति काफी रुचि रखते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं और खेल मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है. डुमरौन में खेल मैदान का निर्माण होने से स्थानीय युवाओं को अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा.
उन्होंने कहा कि खेल सुविधाएं विकसित होने से युवाओं का शारीरिक विकास होगा और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा. इससे क्षेत्र के युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ भविष्य में इसे करियर के रूप में भी अपना सकेंगे.
उन्होंने खेल मंत्री से मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए डुमरौन में जल्द खेल मैदान निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए