ePaper

Hazaribagh Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी के प्रदीप प्रसाद आगे, कांग्रेस के मुन्ना सिंह पीछे

Updated at : 23 Nov 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Hazaribagh-Vidhan-Sabha-Result-2024

Hazaribagh-Vidhan-Sabha-Result-2024

Hazaribagh Chunav Result 2024: हजारीबाग विधानसभा में प्रदीप प्रसाद और मुन्ना सिंह के बीच बेहद तगड़ा मुकाबला है. दोनों को ही पार्टियों ने अपने टिकट बदलकर चुने हैं.

विज्ञापन

Hazaribagh Assembly Election Result 2024: अबकी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. इसलिए मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. मैदान में यों तो कुल 23 उम्मीदवार हैं. लेकिन असल टक्कर तो बीजेपी के प्रदीप प्रसाद और कांग्रेस के मुन्ना सिंह में है.

हजारीबाग में भिड़ रहे हैं प्रदीप और मुन्ना, साथ में 21 उम्मीदवार और आजमा रहे भाग्य

उम्मीदवारपार्टी
अभिषेक कुमारबीएसपी
प्रदीप प्रसादबीजेपी
मुन्ना सिंहकांग्रेस
उदय कुमार मेहताजेएलकेएम
निर्मल सावलोकहित अधिकार पार्टी
निशांत कुमार सिन्हापीपीआई (डी)
प्रदीप कुमार पांडेयएनसीपी
फहीमुद्दीन अहमदसमता पार्टी
रामेश्वर राम कुशवाहाभारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक
संजय कुमारआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
सतीश कुमारराष्ट्रीय समानता दल
सुरेश ठाकुरभाारतीय सर्वजन विकास पार्टी
अरबिंद कुमार ओझानिर्दलीय
टेकोचंद महतोनिर्दलीय
प्रशांत कुमार वर्मानिर्दलीय
भैया बांके बिहारीनिर्दलीय
मुकेश कुमार कसेरानिर्दलीय
मो मोइनुद्दीन अहमदनिर्दलीय
राज कुमार सिंहनिर्दलीय
विक्रम राणानिर्दलीय
सचिदानंद पांडेयनिर्दलीय
सिंटू रामनिर्दलीय
हर्ष अजमेरानिर्दलीय

2019 में लगातार दूसरी बार जीते भाजपा के मनीष जायसवाल

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग से 16 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी. इसमें एक महिला भी थी. इस वर्ष हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनीष जायसवाल विजेता बने थे. मनीष जायसवाल को 106208 (49.12 प्रतिशत) वोट मिले थे. कांग्रेस के डॉ रामचंद्र प्रसाद को 54396 (25.16 प्रतिशत) वोट मिले थे. वह दूसरे नंबर पर थे. वर्ष 2019 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 385044 थी. इसमें से 216223 यानी 56.16 प्रतिशत ने मतदान किया था.

विज्ञापन
Janardan Pandey

लेखक के बारे में

By Janardan Pandey

जनार्दन पांडेय मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में स्पेशलाइजेशन। एक दशक से डिजिटल कंटेंट बिजनेस पर काम। हाईपरलोकल कंटेंट, सिनेमा और क्रिकेट से अधिक लगाव। प्रभात खबर समूह में डिजिटल हेड (RE-Digital) पद पर कार्यरत। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola