कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की जयंती मनायी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 82वीं जयंती रविवार को कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 82वीं जयंती रविवार को कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने की. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि बाबू पीएन सिंह आजीवन कांग्रेसी नेता थे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व 1985 से 1987 तक सयुंक्त बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, 1987 से 1990 तक लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे थे. कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड अलग होने पर रियाडा के चेयरमैन व 1999 से 2004 तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे थे. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, अशोक देव, मिथिलेश दुबे, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, साजिद अली खान, दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, सदरूल होद्दा, माशूक अंसारी, अफताब आलम, बाबर अंसारी, कौशल कुमार सिंह, अमृतेष रंजन, अनिल भुइयां, मुस्ताक अंसारी, अर्जुन सिंह, मो मोइनुद्दीन, दिनेश यादव, सुजीत सिंह, जावेद इकबाल, विनय सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन