जेके लक्ष्मी सीमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन

जेके लक्ष्मी सीमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्व हरिशंकर सिंघानिया के 91वें जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

जेके लक्ष्मी सीमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्व हरिशंकर सिंघानिया के 91वें जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया. लोहासिंहना रोड स्थित अक्षत स्टील व गुप्ता सीमेंट एजेंसी प्रतिष्ठान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया. उदघाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सीनियर सेल्स ऑफिसर निशांत कुमार, संचालक अमित कुमार और विशाल गुप्ता ने किया. शिविर का शुभारंभ अमित कुमार ने रक्तदान करके किया. आदर्श सिन्हा, सुशांत प्रकाश, गौरव कुमार, अनीश कुमार, प्रदीप प्रसाद, दीपक कुमार, रवि शंकर कुमार, सुमित कुमार, बृज बिहारी, विकास कुमार सिंह, विकास कुमार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में पूजा गुप्ता, संतोष कुमार, टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, पूनम कुजूर, अजीत कुमार, गोपाल कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, सिया सिन्हा, सीमा कुमारी का विशेष योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola