सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Updated:
विज्ञापन

चार जून को होनेवाली मतगणना की तैयारी व मतगणना स्थल पर व्यवस्था को लेकर उम्मीदवार के एजेंट व निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक बुधवार को समाहरणालय में हुई.

विज्ञापन

मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक

हजारीबाग.

चार जून को होनेवाली मतगणना की तैयारी व मतगणना स्थल पर व्यवस्था को लेकर उम्मीदवार के एजेंट व निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक बुधवार को समाहरणालय में हुई. अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने की. जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त ने अभ्यार्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना संबंधित चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इवीएम-वीवीपेट गणना, पोस्टल बैलट गणना व इटीपीबीएस प्री-काउंटिंग व गणना प्रति विधानसभावार 5-5 वीवीपेट की पर्चियों की गणना होगी. उपायुक्त ने कहा कि मतगणना में अभिकर्ताओं को परिसर में पेन, पेपर व पेपर पैड के अलावा अन्य कोई सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सुबह 5.30 से सभी वज्रगृह को खोला जायेगा. वज्रगृह खोलने के समय उम्मीदवार और उनके एजेंट की उपस्थिति अनिवार्य होगी. इसके बाद सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा. उन्होंने मतगणना के दौरान निर्वाचन एवं मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्त, दायित्व व कार्यों के बारे में जानकारी दी. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया एवं सभी अभ्यर्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola